Breaking News

महाराज छत्रपति शिवाजी जयंती पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया नमन  

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम बेलोदी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू व समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिवाजी महाराज एक कुशल प्रशासक, साहसी योद्धा होने के साथ ही देशभक्त थे। मुगलों को परास्त करने के लिए उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। 19 फरवरी 1630 में जन्में शिवाजी महाराज जीवनपर्यंत मुगलों से युद्ध करते रहे। उनका लक्ष्य अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाना और मजबूत बनाना था।
भारत के वीर सपूतों में से एक श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज को बहुत से लोग हिन्दू हृदय सम्राट कहते हैं, तो कुछ लोग इन्हें मराठा गौरव कहते हैं, जबकि वे भारतीय गणराज्य के महानायक थे। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म सन्‌ 19 फरवरी 1630 में मराठा परिवार में हुआ। कुछ लोग 1627 में उनका जन्म बताते हैं। उनका पूरा नाम शिवाजी भोंसले था। कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी ने ही भारत में पहली बार गुरिल्ला युद्ध का आरम्भ किया था।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!