Breaking News

वेबसाइट ओपन न होने से अंतिम दिन हजारों महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हुए : वोरा ने साय सरकार से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का आग्रह किया

द सीजी न्यूज

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख थी। आज वेबसाइट ओपन न होने से दुर्ग शहर में हजारों महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन जमा नहीं हो पाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि आवेदन की अंतिम तिथी बढ़ाई जाए ताकि सभी पात्र महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल सके। वोरा ने कहा कि सर्वर ठप होने या अन्य कारणों से महतारी वंदन योजना का आवेदन न कर पाने वाली हजारों महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। महिलाओं के साथ किसी भी हालत में अन्याय नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की आज 20 फरवरी को अंतिम तारीख थी। आज भी हजारों लोगों ने आवेदन जमा किया। लेकिन, ऑनलाइन आवेदन करने वालों ने जब ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट ओपन करने की कोशिश की, तो वेबसाइट खुली ही नहीं। सरकार ने इस योजना के लिए वेबसाइट तैयार किया था, लेकिन हजारों महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकी। दूसरी ओर, नगर निगम, नगर पालिका व पंचायत स्तर पर भी कई ऑफलाइन आवेदन जमा किये गए हैं, लेकिन फार्म जमा करने वाली महिलाओं के मन में संशय है कि उनका आवेदन मंजूर होगा या नहीं।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस महतारी वंदन योजना को ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह पेश किया गया और इसी के सहारे भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता। सरकार बनने के बाद महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सुविधाजनक होना चाहिए। इसके लिए तैयार किये गए वेबसाइट के न खुलने से महिलाएं निराश हैं। वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर में हजारों महिलाओं के आवेदन जंमा नहीं हो पाए हैंं। पूरे प्रदेश में यह संख्या लाखों में हो सकती है। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई जाए ताकि महिलाओं को योजना का फायदा मिल सके।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!