Breaking News

राशन कार्ड नवीनीकरण : जिले के 1 लाख 6 हजार 687 कार्डधारियों ने अब तक नहीं किया आवेदन : 25 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ दुर्ग जिले में ऑनलाइन राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य एफ.पी.एस माडयूल व सिटीजन-एप के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 3,67,893 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आनलाईन आवेदन किया है जो कि कुल राशनकार्डों का 77.52 प्रतिशत है। 1,06,687 कार्डधारियों द्वारा अब तक आवेदन नहीं किया गया है।

खाद्य नियंत्रक सी.पी. दीपांकर ने बताया कि राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 25 फरवरी तक किया जा सकता है। शेष राशन कार्डधारी निर्धारित समय के पूर्व नवीनीकरण आवेदन पूर्ण करा लें। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरण हेतु नया वर्जन सीजी पीडीएस-वी 3.3 लागू किया गया है। नवीनीकरण व माह के प्रथम सप्ताह में राशन वितरण दोनों कार्य पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित होने से विभागीय सर्वर पर अधिक लोड बढ़ने के कारण से नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, अब राशन वितरण का कार्य समाप्ति की ओर है। इसलिए नवीनीकरण कार्य में देर होने की संभावना नहीं है।

शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से नवीनीकरण के अलावा राशनकार्डधारी स्वयं सिटीजन एप के माध्यम से नवीनीकरण का कार्य कर सकते है। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर नवीनीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नवीनीकरण का कार्य की सतत रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। जिले में संचालित सभी शा. उ. मू. दुकान के संचालकों को नवीनीकरण करने हेतु डीलर एप दिया गया है।

किसी राशनकार्डधारी को नवीनीकरण के कार्य में समस्या आ रही है तो वे खाद्य विभाग से उचित मूल्य दुकान संचालकों या स्थानीय निकायों के माध्यम से संपर्क कर सकते है। यदि दुकानदार नवीनीकरण करने में लापरवाही करता है तो राशनकार्डधारी सीधे जिला खाद्य कार्यालय के अधिकारियों सहायक खाद्य अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों को अपनी समस्या बता सकते है। इसके लिए इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है – 9425555833, 9827193180 (भिलाई), 9907408108 (रिसाली), 6265276006(जामुल), 9479149431 (भिलाई), 9479059572 (दुर्ग ), 9479039306 (कुम्हारी, चरोदा) 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!