द सीजी न्यूज
दुर्ग/ भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और भारत सरकार के फ्लैगशिप स्कीम के प्रचार-प्रसार व योजनाओं के कवरेज को बढ़ावा देने और हितग्राहियों में जागरूकता लाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा 3.0 का सफल क्रियान्वयन किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन बैगापारा स्टेडियम में 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
इसके बाद 26 फरवरी को शिविर वार्ड क्रमांक 1 ढीमर समाज सामुदायिक भवन नया पारा और वार्ड क्रमांक 8 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शासकीय प्राथमिक शाला सराय के पास, 27 फरवरी को वार्ड क्रमांक 31 शनिचरी बाजार पुराना स्वास्थ्य विभाग और 2 से 6 बजे तक शासकीय पू. मा. शाला केलाबाड़ी में, 28 फरवरी को वार्ड क्रमांक 52 शीतला चौक हनोदा रोड बोरसी और 2 से शाम 6 बजे तक वार्ड क्रमांक 4 मुक्तिधाम रोड गया नगर में लगाया जाएगा। 29 फरवरी को वार्ड क्रमांक 20 कुशाभाऊ ठाकरे भवन और 2 से शाम 6 बजे तक वार्ड क्रमांक 49 साईं सुपर मार्केट विद्युत नगर में शिविर लगाया जाएगा। सभी शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार पंजीयन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व महतारी वंदन योजना के स्टाल लगाए जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
