द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा संचालित सृजन रोजगार अभियान व जिला कौशल विकास प्राधिकरण के संकल्प परियोजना के अंतर्गत संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस द्वारा पालीटेक्निक और आईटीआई के विद्याथियों के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विजय ध्रुव ने बताया कि 24 फरवरी को भिलाई कैम्पस आर-2 में आयोजित कार्यक्रम में टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, इस्कोल, इसकेटीच, सिम्प्लेक्स, बजाज मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों सहित कुल 20 कंपनियों द्वारा 2700 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए। इसमें कुल 632 विद्यार्थियों का चयन हुआ। 125 विद्यार्थी शॉर्ट लिस्ट किये गए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
