Breaking News

महतारी वंदन योजना : आधार सीडिंग प्रक्रिया के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे बैंक

  • महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों की आधार सीडिंग प्रक्रिया में आएगी तेजी
  • महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

रायपुर। निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी की संयुक्त अध्यक्षता में एसएलबीसी संयोजक और सदस्य बैंकों के साथ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार कार्ड को जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सचिव, महिला एवं बाल विकास शम्मी आबिदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “महतारी वंदन योजना” के लाभार्थियों के खातों से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिलों में स्टेट बैंक की शाखाएं आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला अधिकारियों के साथ सहयोग करें। उन्होंने एसएलबीसी संयोजक को निर्देश दिया कि वे अपनी शाखाओं को खातों की आधार सीडिंग को प्राथमिकता देने और कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

उन्होने बैंक शाखाओं को शिविर आयोजित कर लैपटॉप के साथ सीएसपी/बैंक मित्र को बुलाकर लाभार्थियों के खातों को आधार से जोड़ने की बात कही ताकि आधार सीडिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि जिलों में स्थित बैंक शाखाओं को आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाना चाहिए।

निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय ने आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में जल्द ही शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी सदस्य बैंकों से आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि राज्य में सभी बैंकों की शाखाएं शेष खातों में आधार जोड़ने में सहायता करेंगी और समय पर कार्य पूरा करने के लिए बैंकों को निर्देश जारी करेंगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की आधार सीडिंग के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!