Breaking News

छत्तीसगढ़ लाईवलीहुड कालेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ लाईवलीहुड कालेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स सेक्टर-6 भिलाई (दुर्ग) के द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम और  आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सेन्टर हेड अशफाक अहमद के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आईसीआईसीआई फाउंडेशन के टीचर तपन मिस्त्री, प्रदीप समल, अंजली, मोनीका, नाजिया मैडम व छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किया गया।

यह रक्तदान शिविर छत्तीसगढ़ लाइवलीहुड कालेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स सेक्टर-6 भिलाई द्वारा 9 साल से लगातार किया जा रहा है। इसमें जिला चिकित्सालय दुर्ग को 80 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ। इस शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के  सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.के. साहू, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, ब्लड बैंक रक्त कोष अधिकारी डॉ. नेहा नलवाया, डॉ. अजेला सोना, डॉ. यशश्री खुरानिया, डॉ. निखिल सिंह, लैब पैथोलॉजिस्ट श्री रोशन सिंह,  काउंसलर एंथोनी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, लैब सिनियर टेक्नीशियन महेन्द्र चंद्राकर, मधुसूदन देवांगन, कु. कुसुम चंद्राकर, मीनाक्षी, ब्लड बैंक अटेंडेंट हिमांशु चंद्राकर, माला देशमुख, अशोक मनिकपुरी प्रशिक्षणार्थी दीपेश वर्मा, विवेक देशमुख, कु. रजनी बंजारे, कु. भूपेश्वरी साहू और जीवन दीप समिति के सदस्य  दिलीप ठाकुर, प्रशांत डोंनगावरकर उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!