Breaking News

अन्नदाता के चेहरों पर मुस्कान सिर्फ भाजपा ही ला सकती है : ललित चंद्राकर

  • धान की बकाया राशि जारी करने की घोषणा करने पर विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया

द सीजी न्यूज

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 145 लाख मैट्रिक टन लगभग धान की खरीदी गई और धान के मूल्य की बचत राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 13000 करोड़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आगामी 12 मार्च को जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। इस घोषणा को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर ने सीएम विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञपित किया है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाईयों को खुशहाल करने के उद्देश्य को लेकर किसान अन्न योजना का क्रियान्वयन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किया गया। हमारे  प्रदेश में 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  हमारी सरकार पूरी तरह से अन्नदाता भाइयों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के  माध्यम से सभी वर्गो के जीवन में खुशियां लाने का काम किया जा रहा है। चंद्राकर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट योजना, पीएम किसान मान धन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वर्तमान में अन्नदाता भाई इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!