Breaking News

विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा से दोबारा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई : ऐतिहासिक मतों से जीत का दावा किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा से सांसद विजय बघेल को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने सेक्टर 5 स्थित सांसद आवास में जाकर उन्हें बधाई दी। ललित ने ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी।

ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के द्वारा देश में विकास की अविरल गंगा बहाई गई है। देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, कृषि, अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत काफी तेजी से आगे बढ़ा है। महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें सक्षम बनाया गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 500 वर्षों के इंतजार के बाद देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा से संभव हो पाया है।

चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और उनके नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा देश में आज मोदी की गारंटी चल रही है। विगत दिनों संपन्न हुए छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई थी। विगत लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय बघेल ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की थी। इस बार और अधिक भारी मतों से हमें जीत मिलेगी। संपूर्ण दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की ओर से ललित चंद्राकर ने विजय बघेल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम और अधिक मतों से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में बढ़त बनाएंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!