Breaking News

दुर्ग में बनेगा इंडोर बैडमिंटन कोर्ट : कलेक्ट्रेट परिसर के शताब्दी गार्डन की बढ़ेगी खूबसूरती : विधायक गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। विधायक गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनेगा। कैंपस के बेस में वुडन फ्लोर, तीन कोर्ट के साथ 50 लोगों के लिए गैलरी में सिटिंग एरिया होगा, जिसके लिए आज भूमिपूजन किया गया। इसी तरह कलेक्ट्रेट परिसर के शताब्दी गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने लैंडस्केप करने के लिए विधायक गजेंद्र ने भूमिपूजन किया।

रविशंकर स्टेडियम के पास दुर्ग में पहला इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनेगा। विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सुबह भूमिपूजन कर निर्माण एजेंसी को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करें। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट परिसर के शताब्दी गार्डन का लैंडस्केप करने भूमिपूजन हुआ। जिला कार्यालय व न्यायालय में आने नागरिकों को बैठने के आरामदायक जगह मिलेगी।

डेढ़ करोड़ की लागत से लगभग 13500 स्क्वेयर फीट पर बनने वाले इंडोर परिसर में एक साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट होंगे। दर्शक दीर्घा में 50 लोगों के बैठने के लिए सिटिंग एरिया भी होगा। वुडन फ्लोर के साथ एलईडी लाइटस होंगी जिससे सुबह व रात में भी बैडमिंटन खेल सकेंगे। कार्यक्रम में पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा, देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, कांशीराम कोसरे, संदीप भाटिया, अतुल, राहुल भट्ट, किशोर अहिरवार, अमृत लोढ़ा, विनय गुप्ता, राजेश शर्मा, सोनू हजारे, देवेश पुरोहित, रामू राठी, तरुण बेगड़, विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!