Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

  • ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली
  • भाजपा जो कहती है, वह करती है – सांसद विजय बघेल
  • ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या मेरी अपनी समस्या – विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उतई, मचांदुर, खोपली, पाऊवारा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस मौके पर अतिथियों के द्वारा मातृ शक्तियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से विकास कार्य को प्राथमिकता में लेकर चली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास कार्य हुए हैं और यह सिर्फ कहने की बातें नहीं, यह आम जनमानस के मन में रेखांकित हो गई है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस शासनकाल के समय अपने आप को उपेक्षित महसूस करता रहा है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। डबल इंजन की सरकार में चौमुखी विकास कार्य होंगे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की हर समस्या मेरी अपनी समस्या है। हर समस्याओं के निदान के लिए मैं किसी भी स्तर पर कार्य करूंगा। विकास की बाट जोहता ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र समस्या मुक्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों की सौगात ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए राशि में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से साधुवाद। भाजपा जो कहती है वह पूर्ण करती है।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण भूमिपूजन

ग्राम खोपली में सांसद निधि से बाजार चौक में 5 लाख से निर्मित सांस्कृतिक मंच लोकार्पण, वार्ड 03 सीसी रोड निर्माण कार्य भूमिपूजन 5 लाख, डेगी तलाब में सार्वजनिक मुक्तिधाम सेट व प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमि पूजन 7.50लाख, शासकीय हाई स्कूल में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य भूमिपूजन 3 लाख ,उतई नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्य भूमिपूजन और लोकार्पण वार्ड क्रमांक 09 गायत्री मंदिर के पास विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ( 4 लाख), वार्ड 14 सरस्वती शिशु मंदिर के पास विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ( 3 लाख), वार्ड 02 शासकीय कन्या हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य (3 लाख), वार्ड 7 मेन  रोड से प्रमोद शहारे के घर तक सीसी निर्माण कार्य 4.20 लाख, वार्ड 15 मेन रोड से सोमेश साहू के घर से महावीर ग्लोबल स्कूल तक सीसी रोड निर्माण कार्य ( 5 लाख), वार्ड 4 संजय माहरा के घर से मुन्ना साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य ( 4.30 लाख), वार्ड 7 सार्वजनिक जैतखाम के पास पेवर ब्लाक कार्य ( 3 लाख), वार्ड 09 गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक रोड निर्माण कार्य ( 1.25 लाख), ग्राम पंचायत पाऊंवारा विकास कार्य व लोकार्पण कार्यक्रम, सीसी रोड लोकार्पण मुकेश घर से मेष राम घर तक 2.60 लाख, सीसी रोड लोकार्पण कार्य जागेश्वर घर से शंकर साहू घर तक 2.60 लाख, सीसी रोड लोकार्पण कार्य मेन रोड से संत राम घर तक 5 लाख, दुर्ग ग्रामीण विधान सभा अन्तर्गत ग्राम मचांदुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, सरस्वती शिशु मंदिर के पास सामुदायिक भवन 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष व रेलिंग निर्माण 6 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए।

इस अवसर पर फत्तेलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी मंजू वर्मा सरपंच सोनू राजपूत महामंत्री, उपाध्यक्ष रवींद्र वर्मा सीईओ राजेंद्र नायक इंजीनियर योगेश्वर सिंह राजस्व निरीक्षक कालूराम सहायक राजस्व निरीक्षक नंदलाल चौधरी लोकेश्वरी देवांगन बुधराम साहू पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू पार्षद भीमसेन सिन्हा अनिल साहू रूपेश पार्क बृजमोहन साहू पार्षद सतीश चंद्राकर सरस्वती योगेश ठाकुर विमल कामडे दानेश्वरी देशमुख संगीता रजक भारती साहू, सुमन साहू उप सरपंच  (पंच, संदीप साहू, राजू साहू ताल सिंह साहू गजेंद्र कंकड़े, संतकुमार, ध्रुव चन्द्राकर, डोमन चतुर्वेदी, मंशा भारती, देवेंद्र भारती, पुष्पा साहू, प्रमिला साहू, रेखा यादव, बिंदा सपहा, बीना मारकंडे, टिकेश्वरी साहू, लक्ष्मी बंजारे, लता बंजारे, जुगुन कोशरिया, डिकेश वर्मा अरुण, बलराम, योगेश साहू, नवीन, पुरेंद्र वर्मा, शुभम वर्मा, टुमन, राजू साहू, जगन्नाथ, किशुन, हरीराम, भूषण वर्मा थानू साहू, अंजू साहू, पावन मिथलेश कार्तिक, संतोष साहू आदि उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!