Breaking News

रमजान का चांद दिखा : 12 मार्च को रखा जाएगा पहला रोजा

द सीजी न्यूज

रायपुर। आज 11 मार्च को रमजान का चांद रायपुर सहित पूरे देश भर में नजर आ गया है। इसके साथ ही पवित्र रमजान के महीने की शुरुआत हो गई है। अगले एक माह तक मुसलमान रोजे रखकर इबादत करेंगे। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन, रायपुर के मोहतमिम काजी ए शहर हजरत मौलाना मोहम्मद अली फारूकी ने बताया कि 29 वें चांद की तस्दीक आ चुकी है। आज 11 मार्च को पहली तरावीह होगी और 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पाक माना जाता है। रमजान के महीने में इस्लाम मजहब को मानने वाले लोग पूरे एक माह रोजा रखते हैं। अपना ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं और शांति और बरकत की दुआएं मांगते हैं। रमजान महीने में मुसलमानों को रोजा रखना अनिवार्य होता है। पूरे महीने रोजा रखने के बाद मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए इस महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!