Breaking News

महतारी वंदन योजना और राशन कार्ड के लिए भटक रही महिलाएं : फौरन व्यवस्था दुरुस्त करे सरकार : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि पिछले 3 माह से बीजेपी सरकार माता-बहनों को महतारी वंदन योजना और राशन कार्ड के नाम से अनावश्यक रूप से भाग-दौड़ करवा रही है। वोरा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार भटकाया जा रहा है। वोरा ने कलेक्टर से कहा है कि योजनाओं का लाभ सरलता व सुगमता से आम जनता को मिले। सभी हितग्राहियों को राशन कार्ड नि:शुल्क मिलना चाहिए। महतारी वंदन योजना के लिए नगर निगम, बैंक, महिला बाल विकास विभाग और राशन कार्ड के लिए खाद्य विभाग में महिलाओं के लिए भटकाव की स्थिति निर्मित ना हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि हजारों एपीएल व बीपीएल राशन कार्डों को वार्डों में हितग्राहियों को वितरण करने का जिम्मा दिया गया है। नगर निगम ने सफाई सुपरवाइजरों को मौखिक निर्देश जारी करते हुए बीपीएल कार्डधारियों को नि:शुल्क और एपीएल कार्डधारियों से 10 रुपये शुल्क लेकर कार्ड देने कहा है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर राशन कार्डो का नवीनीकरण व फोटो बदलने का कार्य किया गया है।

वोरा ने कहा कि राशन कार्ड के ई केवायसी के लिए महिलाओं व उनके परिवार के सदस्यों को भटकना पड़ा। इसके बाद राशन कार्ड का नवीनीकरण किया गया, जिसके लिए लोगों को भटकना पड़ा। इसके बाद महतारीं वंदन योजना के लिए दौड़ भाग करना पड़ा। वोरा ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ भी हजारों महिलाओं को नहीं मिला है। उनके आवेदन निरस्त कर दिये गए हैं। कई महिलाओं का नाम पात्र सूची में आने के बाद भी उनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। सभी अव्यवस्थाओं को फौरन दुरुस्त किया जाए।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!