- नगरीय प्रशासन विभाग ने अधोसंरचना मद से मंजूर की राशि
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग नगर निगम में आठ मुक्तिधामों के जीर्णाेद्धार के लिए दो करोड़ 48 लाख चार हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा अधोसंरचना मद के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक-15 करहीडीह मुक्तिधाम के जीर्णाेद्धार के लिए 27 लाख 36 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-17 कादम्बरी नगर मुक्तिधाम के लिए 27 लाख दस हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-55 में विद्युत सब-स्टेशन के सामने मुक्तिधाम के लिए 31 लाख 49 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-56 बघेरा मुक्तिधाम के लिए 46 लाख 84 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-57 उरला पश्चिम मुक्तिधाम के लिए 49 लाख 97 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-60 रायपुर नाका मुक्तिधाम के लिए 24 लाख सात हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-11 हरनाबांधा मुक्तिधाम के लिए 15 लाख 90 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-50 बोरसीभाठा मुक्तिधाम के जीर्णाेद्धार के लिए 25 लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal