द सीजी न्यूज
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने ईडी की सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर भूपेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। ईडी महादेव सट्टा ऐप पर करीब 1 साल से कार्रवाई कर रही है।
रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने महादेव ऐप सट्टा मामले में भूपेश बघेल समेत अन्य कई लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध शाखा ने ईडी की ओर से सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर कथित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। लगभग एक साल से अधिक समय से महादेव ऐप से जुड़े धन शोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि उसकी जांच में छत्तीसगढ़ के विभिन्न उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। महादेव ऐप के दो मुख्य प्रवर्तक छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध से अर्जित अनुमानित आय करीब 6000 करोड़ रुपये है।
यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब ईडी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने ऐप प्रमोटरों से तथाकथित रूप से करोड़ों रुपये अर्जित किये हैं। महादेव ऐप के मालिक को भी मनी लॉन्ड्रिंग हिरासत में ले लिया गया। ईओडब्ल्यू की ओर से कहा गया है कि ईडी मामले की जांच कर रही है और राज्य की आर्थिक अपराध शाखा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर चार मार्च को यहां ईओडब्ल्यू पुलिस थाने में बघेल और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बघेल समेत ऐप प्रवर्तकों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल कुमार अग्रवाल और 14 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया एक ऐप है। इस पर पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स समेत कई और ऑनलाइन गेम्स खेल सकते हैं। इस ऐप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस जैसे खेलों पर भी सट्टा लगाया जाता था। इसके अलावा चुनावों को लेकर भी सट्टेबाजी की जाती थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
