Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक में बोले विजय : इस बार भी होगी ऐतिहासिक विजय

द सीजी न्यूज

लोकसभा चुनाव की तैयारी करते हुए भाजपा की विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों की महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा स्तर पर हो रही है। आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री व लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल लोक सभा क्लस्टर सह प्रभारी राजीव अग्रवाल और लोकसभा सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न समितियों के संयोजक व सहसंयोजक प्रभारियों को वरिष्ठ नेताओं ने जीत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

भाजपा से दुर्ग लोकसभा सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश के सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुए। शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा, कृषि, अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न जनहित कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। खास तौर पर उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रहणी महिलाएं व लोगों के जीवन में भी सुधार आया। लोगों का एक सपना होता था कि खुद का एक आशियाना हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से यह पूरा हुआ।

विजय ने कहा कि कोरोना काल के समय कई देशों में बीमारी के नाम से लोगों की मौत हो रही थी और सरकार के उचित प्रबंधन न होने से भुखमरी की समस्या पैदा हो गई थी, लेकिन हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के लिए बेहतर प्रबंधन का इंतजाम करते हुए इस महामारी से लड़ा गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुफ्त में राशन वितरण लगातार किया गया। अब तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का समय आ गया है। मोदी जी की गारंटी पूरे देश के साथ-साथ पूरा विश्व देख रहा है। सभी कार्यकर्तता जुट जाएं और फिर से ऐतिहासिक विजय के लिए तैयार हो जाएं।

लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कहा कि पिछले चुनाव में एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। अब फिर से यह अवसर आया है कि हम एक बड़े जीत की ओर बढ़ चले हैं। उपस्थित सभी कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र मे महत्वपूर्ण महारथ हासिल है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के कुशासन और अराजकता को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। पूर्व के लोकसभा चुनाव में भी हमने ऐतिहासिक जीत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पाई थी। अब सभी कार्यकर्ता फिर से पूरी ताकत से जुट जाएं। बैठक को लोक सभा संयोजक प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी  भिलाई संदीप शर्मा, जिला सह प्रभारी भिलाई चेमन देशमुख, जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग जितेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष भिलाई महेश वर्मा, विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास, संयोजक जागेश्वर साहू, जिला मंत्री रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष, रिसाली शैलेन्द्र शेण्डे, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन व  समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!