Breaking News

करंट से ससुुर और बहू की मौत : शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और राजेंद्र साहू : कलेक्टर, एसपी से चर्चा कर शीघ्र मुआवजा देने का आग्रह किया

द सीजी न्यूज

गंजपारा में करंट लगने से एक परिवार के दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज शोक संतप्त सोनकर परिवार से मिलने पहुंचे। करंट लगने के कारण सोनकर परिवार के शंकर सोनकर और उनकी बहू की मौत हो गई थी। अरुण वोरा और राजेंद्र साहू ने करंट लगने से दो लोगों की मौत पर शोक जताते हुए परिवारजनों को सांत्वना दी। वोरा ने कलेक्टर, एसपी व एसडीएम से भी चर्चा की और पीड़ित परिवार को समुचित राहत देने कहा।

वोरा ने कलेक्टर से आग्रह करते हुए कहा कि करंट लगने से हुई मौत पर प्रति व्यक्ति चार लाख रुपए की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को शीघ्र प्रदान की जाए। वोरा ने कहा कि दुर्घटना की पुनरावृत्ति न होने देने सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए। सोनकर परिवार के घर पर करंट लगने के कारणों को दूर करते हुए विद्युत मीटर बदलने सहित सुरक्षित वायरिंग आदि की व्यवस्था की जाए। वोरा ने इस मामले को लेकर एसपी से चर्चा भी की। इस दौरान वार्ड पार्षद श्रद्धा सोनी और विवेक मिश्रा भी मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!