द सीजी न्यूज
स्व. डॉ एमपी चंद्राकर के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू पृथ्वी पैलेस दुर्ग में पहुंचे और स्व एम पी चंद्राकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
चुनावी दौरे के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने गिरहोला में अहिवारा विधानसभा के कांग्रेस उपाध्यक्ष स्व. जावेन्द्र बंजारे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेंद्र ने जावेन्द्र के पिता से मुलाकात की। राजेंद्र ने कहा कि जावेन्द्र हमेशा हम सब के दिल में रहेंगे।
अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज द्वारा आयोजित राज्य कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू भी शामिल हुए। ग्राम अछोली धमधा में आयोजित राज्य कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में समाज द्वारा राजेंद्र साहू का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र साहू ने कहा कि भारत को गुलामी से आजाद करने के लिए वर्ष 1857 में आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका गया था, जिसमें अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए 20 मार्च 1858 में शहादत दी थी।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओनी महिलांग, उमेश साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, के.के. खिलवार एक्स डी.एफ.ओ. महेश रात्रे, जिलाध्यक्ष युकां अध्यक्ष जयंत देशमुख, उमेश बंजारे, रामस्वरूप चतुर्वेदी, युकां अध्यक्ष हेमंत साहू, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह चेलक, उमेंद्र रात्रे, अशोक आदिल, अनिल देशमुख, आमिर अली मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal





