Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को वार्डों में मिल रहा है जनसमर्थन : शहर जिला महिला कांग्रेस पश्चिम ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस नेत्रियों ने लिया भारी मतों से जिताने का संकल्प

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस नेत्री मंजू अरुण वोरा,  राधिका राजेन्द्र साहू, महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कन्या ढीमर सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियां लगातार वार्डों में बैठकों का आयोजन कर रही हैं। चुनाव अभियान को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरने वार्डवार बैठक लेकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। पश्चिम ब्लाक अध्यक्ष भूमिका देशमुख, शहर उपाध्यक्ष किरण देशमुख द्वारा वार्ड क्रमांक 5 मरार पारा में बैठक ली गई जिसमें पार्षद विजयंत पटेल, मीना साहू, रत्ना नारमदेव, थामिन साहू सहित भारी संख्या में वार्ड के रहवासी उपस्थित थे

बैठक में महिला कांग्रेस की सभी सदस्यों ने एकमत होकर कांग्रेस प्रत्यशी राजेन्द्र साहू को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा  कि देश की तरक्की और खुशहाली के लिए केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाना अति आवश्यक है। शहर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्डो के नागरिकों के बीच जाकर दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को जिताने के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र की जानकारी दी जाएगी।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता हेमा साहू, रत्ना नारमदेव व वीणा साहू ने वार्ड के नागरिकों के बीच कांग्रेस घोषणापत्र की जानकारी दी और कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक में कांग्रेस घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए की गारंटी दी जाएगी। आंगनबाड़ी, आशा और मिड – डे मील योजना से जुड़ी महिलाओं के वेतन में वृद्धि की जाएगी। पंचायत में अधिकार मित्र की नियुक्ति से रोजगार भी बढ़ेगा, जो महिलाओं को उनको मिलने वाले अधिकार दिलाने में मदद करेगा। सावित्री बाई फुले छात्रावास योजना के तहत हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल खोलने का वादा भी किया गया है। बैठक में खुशबू साहू, पिंकी साहू, बीनू राजपूत व वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ अश्वनी जांगडे द्वारा किया गया।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!