द सीजी न्यूज
लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने पर दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वार्ड 4 की पार्षद लीना दिनेश देवांगन का सम्मान किया गया। बाफना मंगलम पदमनाभपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद प्रत्याशी विजय बघेल, लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक गजेंद्र यादव, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता देवनारायण चंद्राकर, शिव चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पार्षदगण मौजूद थे।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक लीड दिलाने पर गया नगर वार्ड 4 की पार्षद लीना दिनेश देवांगन को मंच पर आमंत्रित कर सभी नेताओं ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया और उन्हें 1 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की जमकर सराहना की गई।
विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा को बढ़ाते दिलाने पर औद्योगिक नगर वार्ड 17 के पार्षद देवनारायण चंद्राकर, बघेरा वार्ड 55 के पार्षद कुमारी साहू, उरला वार्ड 57 छाया पार्षद पीलिया साहू को भी 5–5 हजार रुपए की सम्मान राशि से सम्मानित किया गया। प्रत्येक विधानसभा व लोकसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में भी वार्ड से लीड दिलाने वाले शंकर नगर वार्ड 10 के पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर, सिंधिया नगर वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह, आमदी मंदिर वार्ड 24 के पार्षद नरेश तेजवानी व कातुलबोर्ड वार्ड 59 के पार्षद शिवेंद्र परिहार को भी 5–5 हजार रुपए की नगद राशि भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

