Breaking News

भूपेश सरकार में क्रेडा के सदस्य रहे विजय साहू ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

द सीजी न्यूज

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस से इस्तीफे का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पिछली कांग्रेस सरकार के ताकतवर लोगों के खिलाफ बगावत की आवाज बुलंद हो रही है। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब भिलाई में कांग्रेस के एक और नेता विजय साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और क्रेडा के सदस्य रहे विजय साहू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी विजय साहू के पार्टी छोड़ने के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है।

आज प्रेस कांफ्रेंस में इस्तीफे का ऐलान करते हुए विजय साहू ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने उद्देश्यों से भटक गई है। कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं हो रही है। 5 सालों में पार्टी में किसी का कोई काम नहीं हुआ। टिकट वितरण में हो रही देरी को लेकर भी उन्होंने पार्टी पर निशाना साधा। विजय ने कहा कि टिकट वितरण में प्रयोग का केंद्र कांग्रेस बनती जा रही है। विजय साहू ने अरुण सिसोदिया के आरोपों को सही बताया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!