द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए अधिसूचना का प्रकाशन के साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज कलेक्टोरेट राजनांदगांव पहुंचकर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी भूपेश बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संतोष पांडे, निर्दलीय अभ्यर्थी अजय पाली, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी रमेश राजपूत और भुवन साहू शामिल हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal