द सीजी न्यूज
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई व पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान व आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के मध्य विगत 28 मार्च 2024 को एमओयू किया गया। सीएसवीटीयू भिलाई के कुलपति डॉ. एम. के. वर्मा और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. पात्रा एमओयू के दौरान उपस्थित रहे। एमओयू का उद्देश्य अनुसंधान और अकादमिक गतिविधियों के विकास पर दोनों संस्थानों द्वारा सयुंक्त प्रयास करना है।
एमओयू के तहत फैकल्टी और छात्र दोनों संस्थानों में रिसर्च एक्टिविटी हेतु आवागमन कर शैक्षणिक और शोध कार्य कर सकते है। इस अनुबंध का उद्देश्य दोनां संस्थान एक दूसरे के साथ मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता में इम्प्रूवमेंट, नये टेक्नोलॉजी आईडिया फॉर इनोवेशन एवं स्टार्ट-अप सेल की स्थापना कर छात्रों को अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करना है। प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना करना और एक दूसरे के लिये इनोवेटिव रिसर्च को बढ़ावा देना भी इसका अहम उद्देश्य है।
अल्पकालिक शैक्षणिक गतिविधि और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना भी इस अनुबंध का अहम उद्देश्य है। दोनों संस्थान संयुक्त रूप से कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन करा सकते है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो संजय अग्रवाल, प्रभारी कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा, आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश हिशीकर, उपकुलसचिव डॉ. एस.के. चटर्जी, सहायक कुलसचिव डॉ. मनीष राठोड़ उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
