Breaking News

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनें रद्द हुई, परेशानहाल जनता के लिए सांसद विजय बघेल ने कितनी बार आवाज उठाई ? आम जनता की समस्या पर चुुप्पी साधने वाले अब किस मुंह से वोट मांग रहे ? : नीता लोधी

  • ट्रेन रद्द करने से लाखों रेल यात्री परेशान होते रहे : सांसद विजय बघेल ने कुछ नहीं किया
  • पांच साल का कार्यकाल बीतने के बाद भी विजय बघेल के पास उपलब्धियां बताने के लिए कुछ भी नहीं
  • सीधे सरल मिलनसार और जनता के लिए जुझारू राजेंद्र साहू को चुनेगी जनता

द सीजी न्यूज 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रवक्ता नीता लोधी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पर करारे प्रहार किये हैं। नीता ने कहा कि छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली पिछले पांच साल में सैकड़ों ट्रेनें रद्द की गई, लेकिन सांसद के रूप में विजय बघेल ने कभी भी रद्द होती ट्रेनों को लेकर न संसद में आवाज उठाई, न प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से मिलकर रेलयात्रियों की समस्या को सुलझाने की कोशिश की। नीता ने सवाल किया कि पांच साल तक रद्द होती ट्रेनों से हलाकान होते रहे रेलयात्रियों की समस्या पर चुप्पी साधने वाले विजय बघेल अब दोबारा किस मुंह से आम जनता से वोट मांग रहे हैं।

नीता लोधी ने कहा कि भिलाई में स्टील प्लांट होने के कारण न सिर्फ भिलाई बल्कि दुर्ग, भिलाई 3, चरौदा और कुम्हारी में देश के कोने कोने से आकर लोग यहां बसे हैं। तीज त्योहार या गर्मी में स्कूल बंद होने पर भिलाईवासी अपने-अपने घर जाते हैं, लेकिन बीते पांच साल में ट्रेनेंं रद्द होने से लोगों को भारी असुविधा हुई। रिजर्वेशन कराने के बाद ट्रेनें रद्द होने से लोगों को  यात्रा रद्द करना पड़ा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत ये रही कि लोकल ट्रेनें भी बंद कर दी गई जिसके कारण दैनिक रेल यात्रियों को कई-कई महीने तक भारी समस्या का सामना करना पड़ा।

नीता ने निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल से सवाल किया कि उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने से पहले आम जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड भी बताना चाहिए। क्षेत्र के मतदाता पांच साल तक संसद में चुप्पी साधने और रेलयात्रियों समेत आम जनता की परेशानियों को अनसुना करने के लिए विजय बघेल को दोबारा वोट नहीं देंगे। बड़ा सवाल ये है कि लोगों की परेशानियों के बावजूद सांसद विजय बघेल ने रेलवे के अधिकारियों से चर्चा क्यों नहीं की ? केंद्रीय रेल मंत्रालय से उचित पहल क्यों नहीं की।

नीता लोधी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू पिछले 30 साल से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और आम जनता की आवाज लगातार उठाते रहे हैं। राजेंद्र साहू मिलनसार भी हैं और सीधे सरल भी। समस्याओं पर चुप्पी साध लेना राजेंद्र साहू की आदत नहीं है, आम जनता के लिए संघर्ष करने के लिए ही वे राजनीति करते हैं। क्षेत्र की जनता चुप्पी साधे रहने वाले विजय बघेल को नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की समस्या को समझने और उनके अधिकार की आवाज उठाने वाले राजेंद्र साहू को चुनेगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!