Breaking News

फर्जी एप बनाकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार : 6 लोगों ने की सवा करोड़ से ज्यादा की ठगी

द सीजी न्यूज

भिलाई में पुलिस ने शेयर मार्केट से संबंधित फर्जी एप के जरिये लोगों के साथ ठगी का मामला उजागर किया है।  इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड समेत करीब 35 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से करीब एक करोड़ 29 लाख रुपए की ठगी की है।

आरोपी शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। जिन लोगों के पास डीमेट अकाउंट थे, आरोपियों ने उनके साथ आसानी से ठगी की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गूगल प्ले स्टोर पर फर्जी एप अपलोड किया था। लोगों को वेबसाइट पर फर्जी डैशबोर्ड में फायदा दिखाकर झांसे में लेने के बाद उनके साथ ठगी की जाती थी। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग एप के जरिये शेयर मार्केट में बड़ा फायदा देखकर उनके झांसे में आ जाते थे। पूरे मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस अब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की कर रही है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!