Breaking News

वित्तीय वर्ष 2023-24 में सहकारी बैंक दुर्ग ने अर्जित किया प्रदेश में सर्वाधिक लाभ : कुल 140.53 करोड़ का सकल लाभ हुआ

  • बैंक ए ग्रेड में शामिल, कलेक्टर ने दी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्राधिकृत अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 140.54 करोड़ का सकल लाभ अर्जित किया है। विगत वर्ष की तुलना में लाभ की राशि लगभग 40 करोड़ ज्यादा है। प्रदेश के अन्य सहकारी बैंकों की तुलना में दुर्ग जिला सहकारी बैंक का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक है। आज कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बैंक के वित्तीय स्थिति की जानकारी दी।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैंक की अमानतें 5971.69 करोड़ रही, जिसमें 59.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऋण वसूली (1499.54 करोड़) 83.23 प्रतिशत हुआ, जिसमें गत वर्ष में 3.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बैंक के एन.पी.ए. में 3.06 प्रतिशत की कमी हुई। बैंक का सकल लाभ 140.54 करोड़ हुआ जो विगत वर्ष की तुलना में 39.86 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार बैंक के सभी मदों में आर्थिक प्रगति हुई है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ बैंक में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा है कि सहकारी बैंक किसानों का बैंक है और उनकी सुविधाओं व उन्नति के लिए बैंक द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सी.ई.ओ. जोशी ने बताया कि बैंक की महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही है कि अब यह बैंक ’ए’ ग्रेड में आ गया है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!