Breaking News

नकली घी की बिक्री और भंडारण की शिकायत मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारा

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार नकली घी के उत्पादन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के लगभग 1 दर्जन से अधिक रिटेल व थोक व्यापारियों के यहां दबिश देकर जांच पड़ताल की गई। उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि वचन घी निर्माता कंपनी द्वारा वचन शुद्ध घी 15 लीटर की डुप्लेकेसी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। निर्माता कंपनी के अनुसार कंपनी द्वारा वचन घी 15 लीटर टिन का निर्माण पूर्व में ही बंद किया जा चुका है, लेकिन शहर के बाजार में वचन घी 15 लीटर टिन की बिक्री और भंडारण किया जा रहा है, जो कंपनी का उत्पाद नहीं है।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान आरके ट्रेडर्स राजनांदगांव में संदेहास्पद वचन घी 15 लीटर टिन पाया गया। नियमानुसार कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव के अनुसार मौके से वचन घी की गुणवत्ता और अन्य परीक्षण हेतु सेंपल जप्त किया गया है।

संदेहास्पद वचन घी के निर्माता व वितरक आदि की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव, अंगेश्वरी कचलाम, नेमीचंद पटेल, भूषण तंवर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य उपभोक्ताओं से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता देखकर उपयोग करने तथा गुणवत्ता संबंधी शिकायत के लिए विभागीय हेल्प लाईन नंबर 9340597097 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!