Breaking News

समानता, करुणा, भक्ति की प्रतीक है माँ कर्मा : गजेंद्र यादव

  • कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गजेंद्र यादव

द सीजी न्यूज

दुर्ग। तैलिक वंश की अधिष्ठात्री कुल देवी भक्त माता कर्मा की 1008 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर साहू समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शहर विधायक गजेंद्र यादव शोभायात्रा व मंचीय कार्यक्रमों में शामिल हुए और भंडारे में हाथ बंटाया। अपने आराध्य देवी की जयंती पर समाज के बच्चों ने धार्मिक गीत संगीत पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

कर्मा जयंती कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि साहू समाज के आराध्य माता कर्मा के जीवन से आत्मबल, परोपकार, सामाजिक समरसता, निर्भीकता, समानता, दया, करुणा, भक्ति और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया आप सभी समाज की एकता और अखंडता को बनाएं रखें, जिससे समाज और राष्ट्र सशक्त रहे। इस दौरान पार्षद चमेली साहू, मनीष साहू, कुलेश्वर साहू, कुमारी साहू, श्याम शर्मा ने भी समाजिक समरसता, दया, करूणा, भक्ति की देवी आराध्य माता कर्मा की जयंती की शुभकामनायें देते हुए कहा कि अपने धर्म और समाज के प्रति निष्ठा से कार्य करना चाहिए। प्रदेश में साहू समाज का अहम स्थान है। समाज के लोग सभी क्षेत्रों आगे बढ़ रहे है।

कर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में साहू समाज द्वारा बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। युवतियों व महिलाओं के लिए कलश सजाओ, रंगोली, जैसे प्रतियोगिता हुई। शिक्षा व खेल से जुड़ी साहू समाज की प्रतिभाओं के अलावा समाज को संगठित करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!