Breaking News

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्ग-भिलाई में किया फ्लैग मार्च : संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी फ्लैग मार्च में हुए शामिल

द सीजी न्यूज

दुर्ग / विगत दिवस कला मंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। संभागायुक्त एस.एन. राठौर व्दारा पुलिस व प्रशासन व्दारा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर आदर्श आचार संहिता का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित करने, मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने, शांतिपूर्वक व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये अधिकारियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

बैठक के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व्दारा सैकड़ों पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के, आम नागरिकों व्दारा बिना किसी भय के मतदान करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से फ्लेग मार्च किया गया। फ्लेग मार्च के पूर्व रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज व्दारा फ्लेग मार्च के उद्देश्य से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराया गया। जवानों को मुस्तैदी से फ्लेग मार्च करने के लिये निर्देशित किया गया। भिलाई के कलामंदिर से होते हुये ग्लोब चौक, सेक्टर-9 अस्पताल तिराहा, 32 बंगला तिराहा, व्हाई शेप ब्रिज से होते हुये दुर्ग क्षेत्र के लगभग सभी मोहल्लों में फ्लेग मार्च किया गया।

इस अवसर पर संभागायुक्त एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, ए.डी.एम. अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर व अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना व चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग और चुनाव में संलग्न सेक्टर व नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!