Breaking News

भक्त माता कर्मा जयंती पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने पूजा अर्चना की

द सीजी न्यूज

कर्मा जयंती के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने विभिन्न स्थानों पर सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना व आरती की। राजेन्द्र साहू ने दुर्ग, भिलाई, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भक्त माता कर्मा जंयती पर पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र साहू ने कहा कि माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम आराध्य देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है।

मां कर्मा के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई।

कार्यक्रम में साहू समाज के पोषण साहू कुंती साहू, लिखन साहू, मनीष साहू लक्ष्मण साहू योगेन्द्र नाथ साहू टीकाराम साहू छोटू साहू तिजूराम साहू टीकाराम साहू केवल साहू जीवन लाल साहू, कौशल साहू नीलकमल साहू खिलावन साहू नरेश साहू प्रेम साहू मुकेश साहू, ईश्वर साहू, गिरवर साहू रामजी लाल साहू मनीष साहू नाथू लाल साहू लेखराम साहू उपस्थित रहे।

Check Also

प्रारंभिक मतदाता सूची में भारी विसंगति : विधायक देवेन्द्र बोले – आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

वार्डो की सीमाएं विभाजित कर मतदाताओं के बूथ बदलने का है  मामला  THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!