Breaking News

वैशाली नगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने भाजपा को जमकर घेरा, कहा – केंद्र की भाजपा सरकार ने बढ़ाई बेतहाशा महंगाई : बेरोजगारी से पूरे देश के युवा हताश

द सीजी न्यूज

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांंग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज सुबह से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रचार अभियान छेड़ दिया। सबसे पहले राजेंद्र साहू ने सुबह 10 बजे वार्ड 1 बाजार चौक में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर, वार्ड 6 शीतला मंदिर चौक, वार्ड 8 ईश्वर चौक, वार्ड 9 निजामी चौक, वार्ड 12 आर्य नगर, वार्ड 13 पुरानी बस्ती, वार्ड 14 शांति नगर, वार्ड 15 इंदिरा चौक, रावण भाठा, वार्ड 18 झंडा बोरिंग, वार्ड 2, वार्ड 4, वार्ड 7, वार्ड 10 शक्ति चौक, वार्ड 11 फरीद नगर में भी जनसंपर्क किया।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र साहू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। राजेंद्र ने नोटबंदी, जीएसटी जैसे गलत फैसले के कारण बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने के लिए मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार में 475 रुपए का गैस सिलेंडर मिलता था लेकिन मोदी सरकार ने इसका दाम बढ़ाकर 11 सौ रुपए कर दिया। खाद्यान्न पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है। 70 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलने वाला पेट्रोल सौ रुपए पार कर गया। डीजल के रेट में भी दो गुना बढ़ोतरी कर दी गई।

राजेंद्र ने कहा कि ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है। इससे रेल यात्री परेशान हैं। देश भर के किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। नारी उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार हर मामले में पूरी तरह फेल हो गई है। मोदी सरकार न रेल चला पा रही है न देश चला पा रही है।

वैशाली नगर में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क के दौरान पूर्व महापौर नीता लोधी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह, छाया नीरज पाल, सीजू एंथोनी, निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, बृजमोहन सिंह, आर एस शर्मा, राजेश लोहारी, सुरेश वर्मा, राजेन्द्र परघनिया, नोमीन साहू, साधना सिंह, प्रमोद प्रभाकर, एकांश बंछोर, अभय सिंह, गुरलीन सिंह, हरीश सिंह, सज्जाद हुसैन, श्वेता मिश्रा, सौरभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!