Breaking News

भाजपा जीती तो पूरे देश में हो जाएंगे मणिपुर जैसे हालात : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के पति प्रसिद्ध अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर के दावे से मची सनसनी

द सीजी न्यूज

मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार अगर बीजेपी जीत गई तो पूरे देश में मणिपुर जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “अभी आपको लग रहा है कि हिंसा मणिपुर में हो रही है, इसलिए हमारे यहां होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसा आपको सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जो आज मणिपुर में हो रहा है, वो कल आपके या हमारे राज्य में भी हो सकता है। अभी लद्दाख, मणिपुर में जैसे हालात हैं या फिर किसानों के साथ जैसा व्यवहार हुआ है, वैसा पूरे देश में हो ही जाएगा।”

परकला प्रभाकर ने दावा किया कि अगर बीजेपी को इस साल हो रहे लोकसभा चुनाव में जीत मिलती है तो इसके बाद देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने परकला प्रभाकर के 1.49 मिनट के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कहा, “2024 में अगर फिर से मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर कभी भी चुनाव नहीं होंगे। देश का संविधान बदल जाएगा। मोदी खुद लाल किले से हेट स्पीच देंगे और लद्दाख-मणिपुर जैसी स्थिति पूरे देश में बन जाएगी “

2029 में नहीं होंगे चुनाव : परकला प्रभाकर

परकला प्रभाकर ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल किया गया था अगर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व में सरकार बनती है तो क्या होने वाला है ? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “अगर ऐसा होता है तो ऐसी संभावना है कि फिर आप एक और चुनाव की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। 2024 के चुनाव के बाद अगर ये सरकार वापस आती है तो उसके बाद चुनाव होगा ही नहीं।”

‘बदल जाएगा देश का संविधान’

परकला प्रभाकर ने आगे कहा, “अभी आपके पास जो देश का संविधान है, ये पूरी तरह से बदल जाएगा। आप इसे पहचान भी नहीं पाएंगे। अभी आपको पाकिस्तान भेजने, इसे मारने या भगाने की बातें जो धर्म संसद जैसी जगहों से सुनाई दे रही हैं, वो बातें आप लाल किले से सुनेंगे। इस तरह की बातों को लेकर एकदम खुला खेल होगा।। यही सबसे बड़ा खतरा है।”

नोटबंदी, महंगाई, इलेक्टोरल बॉड पर भी मोदी सरकार को घेर चुके 

चुनावी बॉन्ड का मुद्दा हो या भी देश की इकोनॉमी का, परकला प्रभाकर मोदी सरकार की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कई बार सरकार को घेरा है। देश की अर्थव्यवस्था की बागडोर निर्मला सीतारमण संभालती है, वो उस पर भी आलोचना कर चुके हैं। देश की इकोनॉमी की आलोचना करते हुए उन्होंने भाजपा को पीवी नरसिम्हा राव-मनमोहन सिंह की आर्थिक नीति को अपनाने की सलाह दे दी थी।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!