द सीजी न्यूज
दुर्ग। रेलवे स्टेशन दुर्ग में आज दोपहर बवाल मच गया। जानकारी के अनुसार संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर की तस्वीर को डस्टबिन में फेंकने के बाद यहां माहौल गरमा गया। बौद्ध समाज के सभी पदाधिकारी व समाज से जड़े लोग बड़ी संख्या में दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे अधिकारियों का घेराव कर दिया। जोरदार नारेबाजी करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
आरोप है कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मुख्य टिकट निरीक्षक के ऑफिस में कल रात डॉ अंबेडकर की तस्वीर को दीवार से निकलकर डस्टबिन में फेंक दिया गया था इस मामले में मुख्य टिकट निरीक्षक वी पी नायडू को दोषी मानते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है। रेलवे स्टेशन में जोरदार प्रदर्शन के बाद बौद्ध समाज के पदाधिकारियों की मांग पर मुख्य टिकट निरीक्षक वीपी नायडू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
