द सीजी न्यूज
भिलाई। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आजाद मार्केट रिसाली में अपना टी स्टॉल व गणेश टी स्टॉल टंकी मरोदा में युवाओं के साथ चाय पर चर्चा की। विकसित भारत के लिए संकल्पित युवाओं ने मोदी की गारंटी और विष्णु देव के सुशासन पर भरोसा जताया। विधायक ने गपशप करते हुए सामाजिक, राजनीतिक व कैरियर को लेकर चर्चा की। चर्चा के दौरान युवाओं ने विधायक से प्रश्न भी किये। ललित चंद्राकर ने आम नागरिकों से मुलाक़ात कर मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की जानकरी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष का स्वर्णिम कार्यकाल कांग्रेस के 60 वर्ष के कार्यकाल पर भारी पड़ रहा हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत आंतरिक और बाह्य दोनों रूप में सशक्त बना है। 2024 का यह चुनाव आम चुनाव नहीं हैं, यह राष्ट्र के नवनिर्माण का चुनाव हैं। इस नवनिर्माण की बागडोर हम सबको मिलकर आधुनिक भारत के विश्वकर्मा नरेंद्र मोदी के हाथों में सौपना हैं।
ललित ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तीन माह की सरकार ने लगातार जनहित में निर्णय लेकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत, दो वर्ष का बकाया बोनस प्रदान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। देश और प्रदेश की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए ललित चंद्राकर ने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेड़े, पप्पू चंद्राकर पार्षद सविता, विक्की सोनी अजीत चौधरी, राजेन्द्र यादव, विवेक बंछोर, लक्की साहू, गणेश देशमुख, प्रिंस कुमार, मुकेश पाण्डे, तारकेश्वर कुमार, जितेंद्र किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पालन कुमार वर्मा, सिंह जीवेश ठाकुर, खुशवंत प्रसाद, हिमांशु जाधव, सुयश सृजन अंशु तारेंद्र सोनवानी, रंजित यादव निखिल पार्षद विधि यादव रंग बहादुर अजय गुप्ता माली मनोज साहू, राकेश निर्मलकर, शुभम निर्मलकर अशोक शाह बंटी चंदेल व आम जनता उपस्थित रहे।
विधायक ने अष्टमी पर माता रानी का आशीर्वाद लिया
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के शुभ अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों (चिखली , चंगोरी, रसमडा,नगपुरा , कोटनी, चिखली) में प्रज्वलित ज्योत ज्वारा का दर्शन कर माता रानी का आर्शीवाद प्राप्त किया और सभी क्षेत्रवासी की सुख–समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चिखली सरपंच सुनीता जितेंद्र यादव कोटनी सरपंच मनोज साहू पूर्व सरपंच दिव्या साहू नंदू धीवर,संतोष ढीमर, रसमडा में प्राचीन माता मंदिर झापी डोंगरी मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख रूप से सोहन निर्मल सरजू निर्मल, नंदू निर्मल रूपेश यादव, लाल जी गुप्ता खोरबहरा साहू, रिग पारकर, नरेन्द्र दुबे, रूपेश यादव, जितेंद्र वैष्णव व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


