Breaking News

यादवों को लठैत कहकर मुख्यमंत्री साय ने किया अपमान : गोबर खरीदी और गोठान योजना बंद करने से गोपालक यादवों पर हुआ बड़ा कुठाराघात : भाजपा को अब यादव समाज देगा करारा जवाब : राजेश यादव

 

द सीजी न्यूज

दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव ने बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले गोबर खरीदी और गौठान योजना बंद कर यादव समाज से जुड़े लोगों की आय के साधन रोक दिये। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में यादव समाज को लठैत कह कर पूरे समाज का अपमान किया है। लोकसभा चुनाव में यादव समाज की ओर से भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।      

राजेश यादव ने कहा कि भूपेश सरकार ने गोबर खरीदी योजना शुरू की थी, जिससे गौपालकों को गोबर बेचने से आर्थिक लाभ हुआ। यादव समाज के अधिसंख्य लोग गौपालन से जुड़े हैं। इस योजना से यादव समाज सहित गोपालक किसानों को गोबर बेचने से आय का एक साधन मिला। उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी। साय सरकार द्वारा गोबर खरीदी बंद किये जाने से गोपालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

राजेश यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल पहले गोबर खरीदी, गोमूत्र खरीदी और गोठान जैसी दूरगामी सोच वाली योजना शुरू की थी। गोपालकों, किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के साथ ही इस योजना से खेतों में जहरीले केमिकल  खाद और पेस्टीसाइड्स का उपयोग भी बंद हुआ। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और गोमूत्र से कीटनाशक बनाकर खेतों में डालने से  स्वास्थ्यवर्धक अनाज का उत्पादन होने लगा।

राजेश ने कहा कि साय सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया जिसके कारण यादव समाज से जुड़े गोपालकों समेत गौ पालन करने वाले किसानों में भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी उभरी है। गोपालकों की आमदनी का जरिया बंद करने के साथ ही लठैत कहने से यादव समाज आक्रोशित है। भाजपा को करारा जवाब देने में यादव समाज द्वारा देर नहीं की जाएगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को उचित सबक सिखा दिया जाएगा।    

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!