द सीजी न्यूज
दुर्ग/ सेना भर्ती के लिए इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर 22 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा ( CEE ) की तारीखें घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणी के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29, 30 अप्रैल व 2, 3 मई को निर्धारित 5 स्थानों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई, दुर्ग और जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 11 परीक्षा केन्द्र में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें दुर्ग जिले में भिलाई में 4 और दुर्ग में 2 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रतिदिन ऑनलाइन परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / एसकेटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर ही लिया जाएगा। उम्मीदवार भारतीय सेना के वेबसाइट ( www.joinindianarmy.nic.in) से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal