Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक ललित चंद्राकर ने भरा जोश : जमीनी कार्यकर्ताओं से चुनाव अभियान में जुटने का आव्हान किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आज विजय भवन रिसाली में आयोजित जिला बूथ पालक कार्यकारिणी बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार अभियान में जुटने का आव्हान किया। लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार अभियान संबधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने जमीनी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पूरी लगन से चुनाव कार्य में जुटने कहा।

ललित ने कहा कि अब की बार 400 पार के लक्ष्य को पार कर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने और देश के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने व विजय बघेल को सांसद बनाकर विकास का कमल खिलाना जरूरी है।

विधायक ललित चंद्राकर ने बूथ पालक कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में देश की कमान संभालने के पहले ही 100 दिन का रोडमैप तैयार कर चुके हैं। देश की आजादी के बाद देश में ऐसा कोई नेता नहीं हुआ हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह देश के विकास, प्रगति और मजबूती के लिए दिन-रात सोचता हो। प्रधानसेवक के इसी कर्मयोग के कारण भारत के साथ-साथ विश्व के अनेक नेता और नागरिक उनके मुरीद हैं।

चर्चा के दौरान कार्यकर्ता के उत्साह को देखते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि 400 पार के महायज्ञ में आहूति डालने दुर्ग  की जनता तैयार हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अब की बार 400 पार और विजय बघेल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

दुर्ग लोकसभा चुनाव सह प्रभारी राजीव अग्रवाल ने विष्णु देव सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने की सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपए क्विंटल धान की कीमत दी। न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर की बल्कि महिला शक्ति के लिए लागू महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी महिलाओं के खातों में ट्रान्सफर कर दी गई है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया है। उन्होंने 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए हैं। सभी काम सांय-सांय हो  रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भिलाई सुनील साहू, तीनो मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, फत्ते लाल वर्मा, शैलेंद्र शेंडे, महामंत्री राजू जंघेल,  दशरथ साहू, सोनू राजपूत, पुराण देशमुख, विजेन्द्र सिंह चुरामन देशमूख लक्ष्मण देशमुख, रोहित साहू, रिसाली नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, नागेन्द्र, पार्षद मनीष यादव, हरीश नायक, पप्पू चंद्राकर, अजीत चौधरी अनुपम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की सोनी लिलेश्वर साहू, पूनम सपहा, मोनू चौधरी, पुरेन्द्र कुमार अजीत चंद्राकर, मुकेश बेलचंदन नरेन्द्र निर्मलकर भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष रूखमणी साहू, उप नेता प्रतिपक्ष माया यादव पार्षद सविता धवस, मीनाक्षी तोमर, संध्या मंडले, माला सिंह, आशा उमरे, ऊषा साहू ममता शर्मा, पुष्पा साहू  करुणा यादव आरती शर्मा शकुंतला दास व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!