द सीजी न्यूज
दुर्ग। लोकसभा चुनाव को लेकर दुर्ग शहर में कांंग्रेस का जनसंपर्क अभियान लगातार चल रहा है। पूर्व विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने आज बोरसी एरिया में सघन जनसंपर्क करते हुए लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को वोट देने की अपील की। वार्ड बोरसी और बोरसी भाठा में कांग्रेसियों ने घर-घर संपर्क कर कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र की जानकारी देते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देने का अनुरोध किया।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए हमें युवा संघर्षशील और जागरुक सांसद को जिताकर दिल्ली भेजना है। ये सारे गुण कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू में है। देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस को विजयी बनाना है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए कांग्रेस की सरकार बनाना है। कांग्रेस के न्याय घोषणा पत्र में सभी वर्गों की भलाई के किये योजनाएं बनाई गई हैं।
वोरा ने कहा कि कॉग्रेस का इतिहास आज़ादी के पूर्व का है। हमारे पूर्वजों ने इस देश को अपने खून-पसीने से सींचा है। कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएं। सघन जनसंपर्क की कड़ी में वार्ड 1 राजीव नगर व वार्ड 2 बघेरा, नया पारा में भी सुबह से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वोरा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं को कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने साढ़े 8 हजार रुपए डाले जाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पप र युवाओं को अप्रेंटिसशिप व 1 लाख रुपए देकर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, पार्षद दीपक साहू, पोषण साहू, ज्ञान दास बंजारे, प्रेमलता साहू, सुशील भारद्वाज, कन्या ढीमर, पप्पू श्रीवास्तव, बृजमोहन तिवारी, मीना पॉल, मोहम्मद रफीक, छाया चौधरी, डॉ अश्वनी जांगड़े, निरुपमा जस्सल, त्रिशरण डोंगरे, खुशबू साहू, भूमिका देशमुख, भास्कर कुंडले, सीता टंडन, रवि आचार्य, बंटी नवरंग, सतीश पांडे, कुलेश्वर साहू, केडी देवांगन, लक्ष्मी यादव, जीशान, सुभाष पाल, गया पटेल, लिखन साहू, ललित राजपूत, विजेंद्र भारद्वाज, अविनाश यादव, आनंद कपूर ताम्रकार, दीपिका राजपूत, खिलेश्वरी निषाद, विष्णु निषाद, भीमा चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

