द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन के तीसरे सेट के साथ बी फार्म जमा किया गया। इस दौरान सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, सुरेन्द्र कौशिक, लोकसभा चुनाव निर्वाचन अभिकर्ता सौरभ चौबे, राजा ठाकुर, रितेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव के तहत आज नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन के तीसरे सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी प्रस्तावक-समर्थक बने। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, मातृत्व योजना, विश्वकर्मा योजना व महतारी वंदन योजना के लाभार्थी मौजूद रहे। सविता यादव, मिथिला,ठाकुर, नेमिन देवांगन, दुर्पति साहू, टेशू वैष्णव, मंजू मंगराज, नेमिन देवांगन प्रमुख रहे। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओ के कारण जीवन में आए बदलाव व खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए फिर से मोदी सरकार बनाने और दुर्ग से विजय बघेल को अपना आशीर्वाद देने की बात कही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

