- राजेंद्र साहू को जिताने मध्य ब्लॉक कांग्रेस की नुक्कड़ सभा
द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू की जीत सुनिश्चित करने महापौर धीरज बाकलीवाल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। इस बार के चुनाव में आम जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंंकने का संकल्प लिया है। महापौर ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने का आव्हान किया।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में वार्ड नंबर 34, 37, 38, 39, 40, 55 में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा, संजू धनकर ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया। महंगाई, बेरोजगारी, जनता से वादाखिलाफी को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा गया।
नुक्कड़ सभा में पार्षद श्रद्धा सोनी, हिमेश्वरी निषाद, भोला महोबिया, शकुन ढीमर, कन्या ढीमर, सुरेंद्र राजपूत, खोरबाहरा निषाद, हेमंत तिवारी, निशांत गोडबोले, शिवाकांत तिवारी, अलख नवरंग, अशोक मेहरा, गौरव उमरे, रतन निषाद, थानेश्वर साहू, पार्वती शेण्डे, समयलाल साहू, अनीस रजा, संजय गर्ग, सुरेंद्र राजपूत, विकास यादव, ममता राजपूत सहित भारी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
