Breaking News

भाजपा ने इलेक्टोरल बॉड से अरबों रुपए का चंदा वसूला : पूरे देश ने देखा मोदी सरकार का भ्रष्ट चेहरा : भाजपा की उलटी गिनती शुरू : नीता लोधी

  • न खाऊंगा, न खाने दूंगा – सबसे बड़ा जुमला साबित हुआ

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीता लोधी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इलेक्टोरल बॉड का मामला उजागर होने से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इलेक्टोरल बॉड का मामला उजागर होने के बाद भाजपा का भ्रष्ट चेहरा उजागर हो गया है। “न खाऊंगा न खाने दूंगा” का नारा सबसे बड़ा जुमला साबित हुआ है। बॉड के जरिये भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद देश भर में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय हो गई है।

नीता लोधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉड के जरिये जिस तरह लूटखसोट की गई है, उसका जवाब देश की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर देगी। सच ये है कि इलेक्टोरल बॉड के जरिये चंदे का धंधा करने वाले भाजपा नेताओं ने विभिन्न कंपनियों को आम जनता से लूटखसोट करने की छूट दे दी। इलेक्टोरल बॉड के जरिये भाजपा ने जितनी रकम अलग-अलग कंपनियों, औद्योगिक घरानों से वसूल की है, उससे कई गुना ज्यादा रकम इन कंपनियों ने देश की जनता से लूट ली। बेतहाशा महंगाई बढ़ने की वजह भी यही है।

नीता लोधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉड के माध्यम से किये गए भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से भाजपा की मान्यता रद्द करने की मांग की है। भाजपा का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब होने पर हार के डर से घबराए भाजपा नेता अब फिर से धर्म का सहारा लेकर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। नीता ने कहा कि हिंदू मुसलमान का मुद्दा उछालकर नफरत की राजनीति करने और अरबों रुपए का चंदा वसूलने वाले भाजपा नेताओं के इरादों को देश की जनता समझ चुकी है।

नीता लोधी ने कहा कि मोदी सरकार ने व्यवसायिक संस्थानों को केन्द्रीय एजेंसियो के माध्यम से डरवा कर छापे मारे और गलत कार्यवाही करते हुए इलेक्टोरल बांड के माध्यम से वसूली कराई। जिन कंपनियो ने भाजपा को चुनावी चंदा दिया, उनको हजारो करोड़ रू. के ठेके दिये गये। जिन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया, उनके खिलाफ मनीलांड्रिंग की कार्यवाही मोदी सरकार ने रोक दी।

नीता लोधी ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा नें 1,300 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों से इलेक्टोरल बांड के रूप में 6,000 करोड़ से ज्यादा रकम का चंदा हजम किया। इलेक्टोरल बांड देश का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला है। देश के जागरुक मतदाता लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर हिसाब बराबर करेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!