Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीण इलाकों में किया जनसंपर्क : भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को विजयी बनाने की अपील की

द सीजी न्यूज 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ उतई मंडल के विभिन्न ग्रामों भानपुरी, कोडिया, कोकड़ी, पाऊंवारा, मंचादुर, घुधसीडीह, करगाडीह, खोपली में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू देवांगन, अजीत चंद्राकर, सरपंच राजू देशमुख, संतोष साहू, सतीश चंद्राकर, पुकेश चंद्राकर, दिनेश देशलहरे, हुबलाल चंद्राकर, गोलू चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण साहू, देवेन्द्र भारती, खेमू देवांगन, तिलक चंद्राकर, सरपंच वामन कुमार साहू, मोहन लाल साहू उपस्थित रहे।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने की कोई संभावना नहीं है।

विधायक ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार को 4 महीने हो गए। हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपए क्विंटल धान की कीमत दी। साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये बल्कि महिला शक्ति के लिए लागू महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर माह के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश दे दिए हैं और खरीदी के लिए 15 दिनों का समय भी तय कर दिया है। चरण पादुका योजना की भी दोबारा शुरुआत होगी। मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं, उनको भी सांय-सांय पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर मोहन साहू, यशवंत लालाराम, पुनीतराम, हीरालाल, ऋषि देशमुख, हटयारिन, माधोराम, दामन प्रदीप, रमेश, बृजलाल, नंदू बलराम, पवन देशमुख, संतन यादव, रोहित यादव, राधे लाल साहू, ओम प्रकाश, मनीष निषाद, चैत्र राम, मनी निषाद, राजेश कुमार साहू, सुरेन्द्र निर्मल, अनिल साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, सुदामा सेन, प्रेम साय साहू, दीनदयाल ठाकुर,नवाब खान, कमलेश सिंह राजपूत, गीतू राज, जस लोक साहू, योगेश पटेल, तोरण साहू, दिलीप पटेल, पवन देवांगन, मन्नू देवांगण, नेमीचंद, राकेश साहू, संतोष साहू, अशोक देवांगन, खोरबाहरा देवांगन, कौशिल्या नारंग, किरण बंजारे, केवरा बाई व कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!