Breaking News

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी दुर्ग पहुंचे : कहा – पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल : देश का युवा बेरोजगारी से परेशान

  • कोको पाढ़ी ने वोरा निवास पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से की मुलाकात 

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए कुछ दिन शेष बचे हैं। इसी सिलसिले में बड़े कांग्रेस नेताओं का दुर्ग आगमन हो रहा है। आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने दुर्ग में युवा कांग्रेसियों को चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने कहा।

युवा कांग्रेसियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कोको पाढ़ी ने कहा कि इस बार देश में परिवर्तन की लहर है।
भारत के मतदाता युवा नेतृत्व चाहते हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। इस बार देशवासी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी निश्चित ही इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

इससे पहले कोको पाढ़ी ने दुर्ग शहर पहुंचकर सबसे पहले वोरा निवास गए जहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जानने के बाद उपस्थित सैकड़ों युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, सनी साहू, सुशील भारद्वाज, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, रमीज रजा, एजाज खान, राहुल गोस्वामी, पृथ्वी चंद्राकर, अमोल जैन, यश बाकलीवाल, सतीश रजक सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!