Breaking News

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सभी ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे महतारी सदन – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

  • 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, ड्रॉइंग-डिजाइन फाइनल
  • महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी

द सीजी न्यूज

रायपुर। प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने व आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने के लिए स्थान न होने की शिकायत की गई और बैठने हेतु स्थान दिलाने की मांग की गई। इसीलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया। महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने इस हेतु बजट में व्यवस्था भी कर दी है।

5 वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी प्रारम्भ की जा चुकी है, विभाग ने महतारी सदन का ड्राइंग डिजाइन भी तय कर लिया है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है। अगले 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे। प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!