Breaking News

प्री इंजीनियरिंग और प्री मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स 1 जुलाई तक करें आवेदन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थियों से (64 अनुसूचित जनजाति और 36 अनुसूचित जाति) आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पात्र अभ्यर्थी 1 जुलाई 2024 शाम 4 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग में जमा किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी जैसे पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम, आवेदन पत्र और विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइटसे अवलोकन और डाउनलोड किया जा सकता है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!