- तीर्थ यात्रियों को लेकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। तीर्थयात्रियों का दल 26 जून को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे स्पेशल ट्रेन से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना होगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित सिंह परिहार ने बताया कि रामलला दर्शन के बाद तीर्थयात्री 29 जून को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस आएंगे। तीर्थ यात्रा में दुर्ग जिले के 185 श्रद्धालु जिसमें 139 ग्रामीण और 46 श्रद्धालु शहरी क्षेत्र से शामिल किए गए हैं। दुर्ग रेल्वे स्टेशन में 26 जून को दोपहर 12 बजे जनप्रतिनिधियों द्वारा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal