Breaking News

उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिले महापौर धीरज बाकलीवाल : शहर में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की : शासन से राशि मंजूर कराने का आग्रह किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के शहर आगमन पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से शहर में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और शासन से राशि मंजूर कराने का आग्रह किया। महापौर ने उप मुख्यमंत्री को प्रस्तावित विकास योजनाओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। उप मुख्यमंत्री साव ने महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए शासन से राशि दिलाई जाएगी।

चर्चा के दौरान शहर विधायक गजेंद्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, नगर निगम दुर्ग के जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, विद्युत यांत्रिकी प्रभारी भोला महोबिया मौजूद रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव को बताया कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराना आवश्यक है। कई प्रमुख योजनाओं को प्रारंभ करना भी अत्यावश्यक है। महापौर ने इन सभी विकास कार्यों के लिए शासन से राशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए शीघ्र ही  शासन से राशि दिलाई जाएगी।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!