Breaking News

गांव में डायरिया के 117 मरीज मिले : फिलहाल 82 एक्टिव मरीज : लापरवाही बरतने पर पटवारी और पीएचई सब इंजीनियर को नोटिस : पंचायत सचिव सस्पेंड

  • कलेक्टर पहुंचे गांव : अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश  

द सीजी न्यूज

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले है। डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए आज कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरमा पहुंचकर गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर का  जायजा लिया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को 76 मरीज और 2 जुलाई 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया। वर्तमान में 82 एक्टिव मरीज है। उक्त मरीजों में 17 को जिला अस्पताल और 16 को सामुदायिक केन्द्र लवन में भर्ती किया गया है। अन्य मरीज गांव के हाट बाजार क्लीनिक भवन में स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आ रहे हैं। ग्रामीणों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।

लापरवाही बरतने के चलते पटवारी, पीएचई सब इंजीनियर को नोटिस एवं सचिव को किया गया निलंबित

इस मामले में कलेक्टर  ने गंभीर नाराजगी जताई है। ग्राम पटवारी तुलसीराम बर्मन, पीएचई सब इंजीनियर के.आर.पैकरा को नोटिस जारी किया गया है। ग्राम के सचिव राजपाल कोसले के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के प्रति नाराजगी जताते हुए उनकी छुट्टी को निरस्त करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर ने सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में संचालित स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया। भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जागरुकता के लिए काम करने कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को डोर टू डोर जाकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान कलेक्टर स्वयं गांव के पानी टंकी पर चढ़कर सफाई का जायजा लिया।

कलेक्टर दीपक सोनी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द देने और स्वच्छ पानी आमजनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने गांव में डायरिया के एकाएक अधिक संख्या में मरीज मिलने के कारण की जांच कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। गांव में सर्वे कर डायरिया बीमारी से प्रभावित लोगों को तत्काल सुविधा देने कहा गया है। जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव और उपचार देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। सोनी ने पीएचई विभाग अधिकारियों को पूरे गांव में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव सहित सभी पेयजल स्त्रोतों के जांच करने के निर्देश दिए है।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!