- बच्चों का पुष्पहार से स्वागत कर, कापी-पुस्तक-पेन बांटा गया
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिव पारा स्टेशन मरोदा में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। विधायक द्वारा बच्चों का तिलक लगाकर पुष्पहार से स्वागत किया गया। बच्चों को कापी, पुस्तक, पेन प्रदान करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए शुभकामनाएं देते हुए और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महापौर शशि सिन्हा के साथ 7 लाख 63 हज़ार रुपए की लागत से शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। शाला परिसर का निरक्षण करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
प्रवेशोत्सव के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाला परिसर में अतिथियों द्वारा नीम के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी हमेशा अनुशासन में रहे। समय की कीमत को समझे। सुबह समय पर उठें और अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को रूचि से पढ़े। स्कूल से जाने के बाद स्वस्थ रहने के लिए खेल गतिविधियों में भी भाग लें। ध्यान रखें कि जीवन में हर पहलू का महत्व होता है, मगर अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आज से ही निरंतर पढ़ाई पर ध्यान रखेंगे तो परीक्षा का दबाव नहीं रहेगा।
महापौर शशि सिन्हा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए महापौर निधि से शाला परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेश साहू, सभापति केशव बंछोर, प्राचार्य वंदना पांडेय, व्याख्याता रुखमणी वर्मा, हेमलता ठाकुर, प्रधान पाठक स्टेशन मरोदा एल. एस. वर्मा, प्रधान पाठक नेवई गजेंद्र कुमार बैस, महामंत्री राजू जंघेल, दशरथ साहू, विक्की सोनी, पार्षद गजेन्द्री कोठरी, पार्षद मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत, सविता धवस, ममता सिन्हा, टीकम साहू, जमुना ठाकुर, सीमा साहू, समीर साहू, विलास बोरकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर, पूनमचंद सपहा, राजूराम, अनिल राय, राजेश यादव, धनुष यादव, राकेश त्रिपाठी, बृज सिंग, शेष जांगड़े, रोहित चन्द्राकर, गोपाल साहू, रवि कुशवाहा, मोहन टुटी, हरविंदर कौर व समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



