Breaking News

शनीचरी बाजार में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पालिका बाजार : विधायक गजेन्द्र यादव ने की पहल

  • पसरा वालों को भी किया जाएगा व्यवस्थित, बाजार की रौनक बढ़ेगी आवागमन सहूलियत होगा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर के हृदय स्थल शनीचरी बाजार में एक सर्वसुविधायुक्त पालिका बाजार बनेगा। यहां पार्किंग की बेहतर सुविधा होगी। व्यापार के साथ मीटिंग हाॅल और मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बढ़ती आबादी के कारण इंदिरा मार्केट में भीड़ बढ़ने के कारण सड़क दिन भर व्यवस्तम होने के कारण व्यापारी एक कम्पोजिट बिल्डिंग की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।

जनहित की सुविधाओं को देखते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने पालिका बाजार के लिए पहल की है। उन्होंने आज सुबह महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे, तहसीलदार पंचराम सलामे, दुर्ग निगम के पार्षद भोला महोबिया, नरेश तेजवानी, आयुक्त लोकेश चंद्राकर के साथ प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरिक्षण किया।

निर्माण कार्य पूर्ण होने पर व्यापार केन्द्र के रूप में दुर्ग की पहचान बढ़ेगी। शनीचरी बाजार में निगम के पुराने लोक कर्म भवन की रिक्त भूमि लगभग 25 साल से खाली है। यहां पर फिलहाल गंदगी का आलम है। विधायक ने राजस्व विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों के साथ सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शीघ्र ही जमीन निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि, निर्माण कार्य शुरू किया जा सके और शहरवासियों को सर्वसुविधायुक्त बाजार की सौगात मिल सके।

कंपोजिट बिल्डिंग में कल्चरल हाॅल के साथ काॅफी हाउस की सुविधा

शनीचरी बाजार में प्रस्तावित सर्वसुविधायुक्त पालिका बाजार का निर्माण पूरी तरह से कंपोजिट बिल्डिंग की तर्ज पर किया जाएगा। लगभग 5 एकड़ की जमीन पर अलग-अलग बिल्डिंग बनाई जाएगी। आने-जाने वालों के लिए व्यवस्थित पार्किंग एरिया रहेगा। यहां पर व्यापारियों के लिए कार्यालय, मीटिंग हाॅल, कल्चरल हाॅल, व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए जगह, काॅफी हाउस और महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन की सुविधा भी रहेगी। चौक पर सुबह शाम पसरा लगाकर बैठने वाले छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित करने स्थान दिया जाएगा ताकि यहां से वाहनों के आवागमन प्रभावित न हो।

विकास ही साय सरकार का उद्देश्य

शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश का विकास ही विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने मात्र छह महीने के कार्यकाल में दुर्ग की जनता को करोड़ों रुपये के विकास की सौगात दी है। सड़क, नाली, बिजली और पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने सभी मांगों पर स्वीकृति देने के लिए उन्होंने दुर्गवासियों की ओर से सरकार व सभी केबिनेट मंत्रियों का आभार जताया है।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!